Flipkart ने शुरू की नयी ''होम कैटेगोरी''
Updated at : 10 Mar 2015 5:08 PM (IST)
विज्ञापन

देशी ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने वेबसाइट को नयी कैटेगोरी के साथ अपडेट किया है. ‘घर बैठे घर सजाओ’ नाम से चल रहे कांटेस्ट के तहत फ्लिपकार्ट ने आज अपने पेज पर ‘होम कैटेगोरी’लॉन्च करने की घोषणा की है. होम कैटेगोरी पर करीब 1000 अलग अलग कंपनियों के करीब 5लाख उत्पाद मिलेंगे, जिसमें से होम […]
विज्ञापन
देशी ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने वेबसाइट को नयी कैटेगोरी के साथ अपडेट किया है. ‘घर बैठे घर सजाओ’ नाम से चल रहे कांटेस्ट के तहत फ्लिपकार्ट ने आज अपने पेज पर ‘होम कैटेगोरी’लॉन्च करने की घोषणा की है.
होम कैटेगोरी पर करीब 1000 अलग अलग कंपनियों के करीब 5लाख उत्पाद मिलेंगे, जिसमें से होम फर्नीशिंग, होम डेकोर, किचनवेयर, लाइटिंग, घरेलू सामान और बाथरुम फिटिंग से संबंधित कई उत्पाद मिलेंगे. इस कैटेगोरी के द्वारा देशी और विदेशी ब्रांड के भी सामानों की भी खरीदारी की जा सकेगी.
फ्लिपकार्ट की एसवीपी अंकित नागोरी ने बताया कि होम उत्पादों के क्षेत्र में अंतिम गंतव्य बनना चाह रहे हैं. हम उपभोक्ता को खरीदारी का अद्वितीय अनुभव देने का प्रयास कर रहे हैं जहां वे उत्पादों की तुलना, इसकी समीक्षा और सहजता से खरीदारी करने में सक्षम हो सकें.
वर्ष 2007 में शुरू हुई यह ई-कामर्स कंपनी अलग-अलग कैटेगोरी में कुल20 मिलियन उत्पादों की बिक्री करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




