अब एप्प की मदद से ढ़ूंढ पाऐंगे अपनी चोरी हुई गाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2015 11:38 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस जल्द ही एक वेब आधारित एप्पलीकेशन शुरु करने वाली है जिसके द्वारा दिल्लीवासी अपने चोरी हुए वाहन की रिपोर्ट दर्ज करा पाएंगे. यहीं नहीं इस एप्प के द्वारा राजधानी के लोग अपने वाहन कीऑनलाइन जांच पर नजर भी रख सकेंगे. दिल्ली पुलिस ने आज वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को यह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस जल्द ही एक वेब आधारित एप्पलीकेशन शुरु करने वाली है जिसके द्वारा दिल्लीवासी अपने चोरी हुए वाहन की रिपोर्ट दर्ज करा पाएंगे.
यहीं नहीं इस एप्प के द्वारा राजधानी के लोग अपने वाहन कीऑनलाइन जांच पर नजर भी रख सकेंगे. दिल्ली पुलिस ने आज वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को यह जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में होने वाले कुल अपराधों का लगभग पांचवां हिस्सा मोटर वाहनों की चोरी से जुड़ा हुआ है.
पुलिस को लेकर लोगों में निराशा और गुस्से का यह एक प्रमुख कारण है. लोग जल्द से जल्द अपना वाहन बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद करते हैं क्योंकि वाहन की चोरी से ना केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि आने जाने में भी असुविधा होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










