एंड्रॉयड लॉलीपॉप में ऐसे सेव करें बैटरी
Updated at : 29 Dec 2014 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

बैटरी सेवर मोड आपकी एप्प में होनेवाले सिंक को रोक देता है. जब आप वह एप्लीकेशन खोलेंगे, तो एक साथ ही सारा डेटा सेव हो जायेगा. अगर आपने नया नेक्सस 6 लिया है या फिर आपने अपने फोन को एंड्रायड लॉलीपॉप में अपग्रेड कर लिया है, लेकिन आप फोन की बैटरी परफॉर्मेंस से खुश नहीं […]
विज्ञापन
बैटरी सेवर मोड आपकी एप्प में होनेवाले सिंक को रोक देता है. जब आप वह एप्लीकेशन खोलेंगे, तो एक साथ ही सारा डेटा सेव हो जायेगा.
अगर आपने नया नेक्सस 6 लिया है या फिर आपने अपने फोन को एंड्रायड लॉलीपॉप में अपग्रेड कर लिया है, लेकिन आप फोन की बैटरी परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं, तो बैटरी सेवर मोड का प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके फोन की बैटरी को ज्यादा देर तक चलायेगा. एंड्रॉयड स्टोर में आपको ढेरों ऐसी एप्लीकेशनें मिल जायेंगी, जो बैटरी सेवर मोड की तरह काम करती है. बस इसके लिए आपको अपने फोन में यह ऐप इंस्टॉल करनी होगी.
बैटरी सेवर मोड
एंड्रायड फोन में कई ऐसी एप्लीकेशनें होती है जो बंद करने के बाद भी बैकग्राउंड में चलती रहती है, जैसे फेसबुक मैसेंजर. अगर आपसे कोई मैसेंजर में चैट करता है तो फोन में तुरंत नोटिफिकेशन आ जाता है, यानी फेसबुक मैसेंजर थोड़ी देर बाद डेटा सिंक करता रहता है. बैटरी सेवर मोड आपकी एप्प में होनेवाले सिंक को रोक देता है, यानी जब आप वह एप्लीकेशन खोलेंगे, तो एक साथ ही सारा डेटा सेव हो जायेगा.
ऐसे सेट करें बैटरी
सेवर मोड को सेट करने के लिए इसे सबसे ओपेन करें और साइड में दिये गये बैटरी सेवर ऑप्शन को ऑन कर दें. ऑन करने के बाद जब भी आपकी बैटरी कम होगी ये एक्टीवेट हो जायेगा आपके फोन में जितनी भी एप्प होंगे, उनमें ऑटोमेटिक सिंक डेटा को रोक देगा. इससे आपके फोन की बैटरी सेव होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




