पूरी दुनिया में छा जायेगा भारत में बना ‘कैच इट’ ऐप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 2:10 PM

विज्ञापन

सिंगापुर: भारत में बना ‘कैच इट’ एप्‍प पहला एप्‍लिकेशन होगा जिसकी मार्केटिंग पूरे विश्‍व में की जाएगी. इसका निर्माण करने वाली गुडगांव की कंपनी ने इस बात की जानकारी दी. सिंगटेल समूह-सैमसंग क्षेत्रीय मोबाइल एप्‍प प्रतियोगिता में ‘कैच इट’ ने छह अंतिम प्रतियोगियों में जगह बनायी है. इस ऐप्लिकेशन के जरिए यूजर फोटो, वीडियो शेयर […]

विज्ञापन

सिंगापुर: भारत में बना ‘कैच इट’ एप्‍प पहला एप्‍लिकेन होगा जिसकी मार्केटिंग पूरे विश्‍व में की जाएगी. इसका निर्माण करने वाली गुडगांव की कंपनी ने इस बात की जानकारी दी. सिंगटेल समूह-सैमसंग क्षेत्रीय मोबाइल एप्‍प प्रतियोगिता में ‘कैच इट’ ने छह अंतिम प्रतियोगियों में जगह बनायी है.

इस ऐप्लिकेशन के जरिए यूजर फोटो, वीडियो शेयर कर सकते हैं. गेटकैचइट डॉट काम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी इमरान लाडीवाला ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा ‘कैच इट को वैश्विक बाजार के लिए तैयार किया गया है.’

इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया के ‘वाटकॉस्ट एप्‍प’ को पहला स्थान मिला जिसके जरिए घर को बेहतर इंटरनेट नेटवर्क से स्मार्ट घर में बदला जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola