अनचाहे काल्स से परेशान हैं तो, यह एप्‍प करेगा आपकी मदद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 5:27 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: न्यू कॉल टेलीकाम के मोबाइल टेक्‍नोलॉजी ब्रांड निंबज ने यूजर्स की मुश्कि‍लों को ध्‍यान में रखकर एक एप्‍प लॉन्‍च किया है. ‘होला एप्‍प’ नाम के इस एप्‍प के जरिए लोग स्पैमर्स या अनचाहे कॉल्स से मुक्ति पा सकते हैं. न्यू कॉल टेलीकॉम के सीईओ नाइजेल ईस्टवुड ने बताया कि इस एप्लीकेशन को 13 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: न्यू कॉल टेलीकाम के मोबाइल टेक्‍नोलॉजी ब्रांड निंबज ने यूजर्स की मुश्कि‍लों को ध्‍यान में रखकर एक एप्‍प लॉन्‍च किया है. ‘होला एप्‍प’ नाम के इस एप्‍प के जरिए लोग स्पैमर्स या अनचाहे कॉल्स से मुक्ति पा सकते हैं. न्यू कॉल टेलीकॉम के सीईओ नाइजेल ईस्टवुड ने बताया कि इस एप्लीकेशन को 13 युवा पेशेवरों की एक टीम द्वारा मुख्‍य रूप से भारत में ही विकसित किया गया है.

होला एक बहुआयामी कॉल मैनेजमेंट प्लेटफार्म है जो कॉल करने वाले व्यक्ति की फोटो और स्थान आदि का भी ब्यौरा देता है. उन्होंने बताया कि यह एप्‍प उपभोक्ताओं को लोगों के फोन नंबरों के आधार पर उनके नाम खोजने की भी सहूलियत देता है. साथ ही यह उपभोक्ता को फेसबुक व गूगल अकाउंट के साथ तालमेल बिठाकर उसके फोन बुक को समृद्ध करता है.

निंबज इंडिया के सीईओ विकास सक्सेना के अनुसार ‘होला को विकसित करने वाली टीम के सदस्यों में ऐसे पेशेवर शामिल हैं, जिन्होंने दुनिया की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियों के एप्‍प डिजाइन करने में अहम भूमिका निभायी है. इनमें ज्यादातर भारतीय मूल के पेशेवर हैं.’ उन्‍होंने बताया कि यह एप्‍प मोबाइल में बहुत ही कम जगह लेता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola