500 मिलियन लोग करते हैं फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2014 5:18 PM
फेसबुक ने सोमवार को घोषणा की है कि इसके मैसेंजर एप्प ने 500 मिलियन सक्रयि यूजरों का डाटा छू लिया है. फेसबुक ने बताया कि फेसबुक के मैसेंजर एप्प अप्रैल में 200 मिलियन के प्रति महीने के आंकेडे से तेजी से बढ चुका है. फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के निदेशक पीटर मार्टीनाजी ने बताया कि […]
फेसबुक ने सोमवार को घोषणा की है कि इसके मैसेंजर एप्प ने 500 मिलियन सक्रयि यूजरों का डाटा छू लिया है. फेसबुक ने बताया कि फेसबुक के मैसेंजर एप्प अप्रैल में 200 मिलियन के प्रति महीने के आंकेडे से तेजी से बढ चुका है.
फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के निदेशक पीटर मार्टीनाजी ने बताया कि आधे बिलियन लोगों के साथ फेसबुक का यह एप्प लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह कंपनी के लिए बडी बात है लेकिन अभी फेसबुक के इस एप्प को ओैर ज्यादा लोगों की पहुंच तक जाना है ताकि फेसबुक की ही तरह लोग इसे भी इस्तेमाल करें.
हाल ही में फेसबुक ने अपने मैसेंजर को अलग किया है. कंपनी ने हर एक यूजर को इस एप्प को फेसबुक मैसेंजर को डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल करने के लिए कहा है. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से गुरुवार को आयोजित प्रश्नोत्तर सेशन में फेसबुक मैसेंजर एप्प के इंस्टॉल करने की अनिवार्यता पर कई प्रश्न पूछा गया था. इस प्रश्नका उत्तर देते हुए जुकरबर्ग ने बताया कि यह बेहतरीन एप्प है. यह तेज मैसेजिंग चाहने वाले यूजर के लिए काफी मददगार है.
अगस्त के महीने में फेसबुक ने पॉपुलर मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप्प का अधिग्रहण कर लिया था. अब इस एप्प के 600मिलियन सक्रिय यूजर हो चुके हैं जो महीने में कम से कम एक बार इस एप्प का इस्तेमाल करतेहैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










