आईटी वेबसाइट हैक को लेकर ''The Pirate Bay'' को-फाउंडर गॉटफ्रिड को साढे तीन साल की सजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2014 5:25 PM

विज्ञापन

स्टॉकहोम: स्‍वीडेन की फाइल शेयरिंग वेबसाइट ‘द पाइरेट बे’ के को-फाउंडर गॉटफ्रिड रैग को साडे तीन साल कैद की सजा दी गयी है. गॉटफ्रिड को एक स्‍वीडिश वेबसाइट हैक करने के आरोप में शुक्रवार को यह सजा दी गयी. बताया जा रहा है कि यह डेनमार्क का अबतक का सबसे बडा हैक है. ‘अनाकता’ नाम […]

विज्ञापन

स्टॉकहोम: स्‍वीडेन की फाइल शेयरिंग वेबसाइट ‘द पाइरेट बे’ के को-फाउंडर गॉटफ्रिड रैग को साडे तीन साल कैद की सजा दी गयी है. गॉटफ्रिड को एक स्‍वीडिश वेबसाइट हैक करने के आरोप में शुक्रवार को यह सजा दी गयी. बताया जा रहा है कि यह डेनमार्क का अबतक का सबसे बडा हैक है.

‘अनाकता’ नाम से चाला रहे अपने हैकिंग के काम को गॉटफ्रिड पिछले कई सालों से चला रहे थे. 30 वर्षीय गॉटफ्रिट को डेनमार्क की एक आईटी प्रोवाइडर कंपनी सीएससी को हैक करने का आरोप लगा है. डेनमार्क के सिविल रजिस्‍टेशन सिस्‍टम और लोकल पुलिस क्रिमिनल रजि‍स्‍टर 2012 में उनका नाम हैक को लेकर दर्ज है.
‘द पाइरेट बे’ वेबसाइट को साल 2003 में लांच किया गया था. यह म्‍यूजिक, वीडियो औा मूवीज शेयरिंग साइट है. यह वेबसाइट दूसरे यूजरों केकंप्‍यूटर में सेव म्‍यूजिक, मूवी के फाइलों को मुहैया कराता है. स्‍वीडेन की प्रमुख म्‍यूजिक और फिल्‍मी कंपनियों ने चोरी का आरोप लगाते हुए कंपनी को अदालत में क्षतिपूर्ति करने का दावा पेश कर दिया है_
सुनवायी के दौरान कोपेनहेगन की अदालत ने माना कि हैक करने की यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी. हलांकि इस सनावाई में गॉटफ्रिड के 21 वर्षीय साथी को भी 6 महीने की सजा सुनाई गयी है. जिसे 2012 में गॉटफ्रिड का साथ देने के लिए पहले ही 17 साल की सजा चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola