''ऑडियोकार्ड'' से अब Twitter पर भी सुन पाएंगे गाने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2014 5:31 PM

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने थर्ड पार्टी स्‍ट्रीमिंग सर्विस के साथ मिलकर नयी ‘ऑडियोकार्ड’ फैसिलीटी की शुरुआत की है. ट‍्विटर का यह फीचर यूजर्स को पॉडकास्‍ट, ऑडियोक्लिप और अन्‍य म्‍यूजिक को सीधे आइओएस और एंड्रायड डिवाइसों से चलाने की फैसिलीटी प्रदान करता है. गुरुवार को बर्लिन की ऑडियो स्‍ट्रीमिंग सर्विस साउंडक्‍लाउड के साथ मिलकर ट्विटर […]

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने थर्ड पार्टी स्‍ट्रीमिंग सर्विस के साथ मिलकर नयी ‘ऑडियोकार्ड’ फैसिलीटी की शुरुआत की है. ट‍्विटर का यह फीचर यूजर्स को पॉडकास्‍ट, ऑडियोक्लिप और अन्‍य म्‍यूजिक को सीधे आइओएस और एंड्रायड डिवाइसों से चलाने की फैसिलीटी प्रदान करता है.

गुरुवार को बर्लिन की ऑडियो स्‍ट्रीमिंग सर्विस साउंडक्‍लाउड के साथ मिलकर ट्विटर ने यह सर्विस की शुरुआत की है. यह एक ऑनलाइन मैसेजिंग सर्विस है जो जिसे ‘ऑडियोकार्ड’ नाम से लांच किया गया है. इसके द्वारा यूजर अपने ट्विटर टाइमलाइन को ब्राउज करते हुए भी कई तरह के म्‍यूजिक कंटेट को सुन सकते हैं.

ट्विटर ने ऑडियोकार्ड की शुरुआत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, बल्‍की इसने अपने बयान में बताया कि यह फैसिलीटी म्‍यूजीसि‍यनों के लिए काफी मददगार साबित होगी जो इसमें अपने गानों को अपलोड करने की इच्‍छा रखते हैं.

ट्विटर ने अपने प्रतिद्वंदी कंपनी एप्‍पल और गूगल के म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग में आने के बाद यह कदम उठाया है. इससे पहले एप्‍पल आईट्यून्‍स के माध्‍यम से पहले ही म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग की ऑनलाइन सुविधा मुहैया करा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola