वैज्ञानिकों ने बनायी ऐसी बैटरी जो 2 मिनट में होगी चार्ज

अगर आपके पास भी स्मार्टफोन है तो आप भी जरूर लो-बैटरी होने की दिक्कतों से परेशान होंगे. आज स्मार्टफोन पर पूरे दिन काम करने के लिए दिन में कई बार चार्ज करना पडता है. इस समस्या का हल है या तो फोन में बडी बैटरी का इस्तेमाल किया जाए या फिर कोई ऐसी बैटरी बने […]
अगर आपके पास भी स्मार्टफोन है तो आप भी जरूर लो-बैटरी होने की दिक्कतों से परेशान होंगे. आज स्मार्टफोन पर पूरे दिन काम करने के लिए दिन में कई बार चार्ज करना पडता है. इस समस्या का हल है या तो फोन में बडी बैटरी का इस्तेमाल किया जाए या फिर कोई ऐसी बैटरी बने जो बहुत जल्दी चार्ज हो जाए.
सिंगापुर में कुछ वैज्ञानिकों ने ऐसी ही एक बैटरी का निर्माण किया है जो केवल 2 मिनट में फोन को रिचार्ज कर सकता है. यह बैटरी लीथियम आयन टेक्नॉलोजी पर काम करती है, जो मार्केट में उपलब्ध किसी भी अन्य लीथियम आयन टेक्नोलॅाजी का इस्तेमाल करने वाली बैटरी से जल्दी चार्ज हो सकती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि यह इस टेक्नोलॉजी की बैटरी को मार्केट में आने में करीब दो सालों का वक्त लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




