पिछले चार सालों में पूरे विश्व में 1 बिलियन लोग बने मोबाइल ग्राहक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2014 4:42 PM
विज्ञापन
पूरे विश्व में पिछले चार सालों में मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या करीब 1 बिलियन से ज्यादा हो गयी है. यह संख्या विश्व की कुल की जनसंख्या की लगभग आधी है जो अब 3.2 बिलियन के आंकडे को छू चुकी है. एक इंडस्ट्री इंवेंट के मौके पर आयोजकों ने यह बात कही. […]
विज्ञापन
पूरे विश्व में पिछले चार सालों में मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या करीब 1 बिलियन से ज्यादा हो गयी है. यह संख्या विश्व की कुल की जनसंख्या की लगभग आधी है जो अब 3.2 बिलियन के आंकडे को छू चुकी है. एक इंडस्ट्री इंवेंट के मौके पर आयोजकों ने यह बात कही.
रिपोर्ट के मुताबिक इन 3.2 बिलियन लागों में करीब 1 बिलियन स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसमें 10.5 मिलियन लोगों को प्रत्यक्ष रूप से इन मोबाइल फोनों और एप्प के इस्तेमाल ने देश दुनिया से इंटरएक्ट करने का नजरिया बदल दिया है. वहीं सउदी अरेबियाई मोबाइल फोन मार्केट का शेयर मध्य पूर्वी देशों में सबसे ज्यादा है. 2013 में यह करीब 53 मिलियन लोगों तक पहुंच चुका था.
जीएसएम एसोसिएसन की हाल ही में आयी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 तक मोबइल नेटवर्क ऑपरेटरों के 576 बिलियन डॉलर कमाने की अपेक्षा की जा रही है. यह रिवेन्यू अलग अलग क्षेत्रों जैसे मोबाइल एपलिकेसन, कटेंट, एडवर्टाइजिंग से आएंगे, जो इनके रिवेन्यू में करीब 16 प्रतशित तक का इजाफा करेंगे. जीएसएम एसोसिएसन ने अपने रिपोर्ट ‘द मोबाइल इकोनॉमी 2014’ में इस बात का खुलासा किया.
रिपोर्ट में कहा गया कि मोबाइल सेक्टर 2020 तक इस क्षेत्र में करीब 15.4 मिलियन लोगों की भर्ती करेंगे , जो कि अभी के समय में करीब 10.5 मिलियन ग्लोबली है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस साल 2014 के अंत तक भारत में करीब 815 मिलियन लोग मोबाइलका इस्तेमाल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










