भारत में फेसबुक की चौगुनी वृद्धि की संभावना : जुकरबर्ग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2014 8:31 AM
नयी दिल्ली : फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को कहा कि उनकी सोशल नेटवर्क वेबसाइट के लिए भारत में दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि की संभावना है. वे गांवों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के तौर तरीकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विचार-विमर्श करेंगे. अमेरिकी कंपनी फेसबुक के सीइओ जुकरबर्ग भारत […]
नयी दिल्ली : फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को कहा कि उनकी सोशल नेटवर्क वेबसाइट के लिए भारत में दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि की संभावना है. वे गांवों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के तौर तरीकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विचार-विमर्श करेंगे.
अमेरिकी कंपनी फेसबुक के सीइओ जुकरबर्ग भारत की अपनी पहली यात्रा पर आये हैं. उन्होंने कहा कि वे महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में सरकार की मदद को लेकर उत्साहित हैं. जुकरबर्ग ने कहा कि भारत असीमित संभावनाओंवाला अद्भुत देश है. यह बड़े अरमानों का स्थल है. फेसबुक यहां के लिए बहुत प्रतिबद्ध है. हम यहां अपने लिए बहुत वृद्धि देखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










