ePaper

ऑडियो-टेक्निका का ट्रूली वायरलेस इयरबड जल्द होगा उपलब्ध

Updated at : 22 Jan 2020 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
ऑडियो-टेक्निका का ट्रूली वायरलेस इयरबड जल्द होगा उपलब्ध

जापानी कंपनी ऑडियो-टेक्निका बहुत जल्द ट्रूली वायरलेस इयरबड बाजार में उतारने वाली है. इसका नाम एटीएच-एएनसी300टीडब्ल्यू है. इस इयरबड की कीमत 17,000 हजार रुपये होगी. पिछले वर्ष कंपनी ने अपना पहला ट्रूली वायरलेस इयरबड एटीएच-सीकेएस5टीडब्ल्यू पेश किया था. इस इयरबड का एक महत्वपूर्ण फीचर एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन है जो यूजर को परिवेश के शोर से […]

विज्ञापन
जापानी कंपनी ऑडियो-टेक्निका बहुत जल्द ट्रूली वायरलेस इयरबड बाजार में उतारने वाली है. इसका नाम एटीएच-एएनसी300टीडब्ल्यू है. इस इयरबड की कीमत 17,000 हजार रुपये होगी. पिछले वर्ष कंपनी ने अपना पहला ट्रूली वायरलेस इयरबड एटीएच-सीकेएस5टीडब्ल्यू पेश किया था. इस इयरबड का एक महत्वपूर्ण फीचर एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन है जो यूजर को परिवेश के शोर से बाधित हुए बिना संगीत सुनने की सुविधा प्रदान करता है.
इसमें तीन अलग-अलग मोड हैं- एयरप्लेन, ऑफिस/स्टडी और ऑन-द-गो. एयरप्लेन मोड लगातार कम आवाज वाले शोर को लक्षित करता है, वहीं ऑफिस/स्टडी शांत वातावरण में शोर को कम करता है. ऑन-द-गो सड़क या भीड़-भाड़ वाली जगह के लिए उपयोगी है. हालांकि यह इयरबड इन अलग-अलग मोड के बीच स्वचालित रूप से अदल-बदल (ऑटोमेटिकली स्विच) नहीं कर सकता है. कंपेनियन एप्लिकेशन के माध्यम से यूजर को इन मोड में खुद ही बदलाव करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola