Twitter ने दुनियाभर में Fake News फैलानेवाले हजारों अकाउंट्स किये बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 7:46 PM
वाशिंगटन : ट्विटर ने फर्जी खबरें फैलाने तथा सरकार समर्थित प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, चीन और स्पेन जैसे देशों में हजारों खाते बंद कर दिये हैं. कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि चीन के ट्विटर खाते हांगकांग में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विरोधाभासी बातें […]
वाशिंगटन : ट्विटर ने फर्जी खबरें फैलाने तथा सरकार समर्थित प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, चीन और स्पेन जैसे देशों में हजारों खाते बंद कर दिये हैं.
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि चीन के ट्विटर खाते हांगकांग में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विरोधाभासी बातें फैलाने में संलिप्त थे. इसी तरह कतर और यमन को निशाना बनाकर सउदी अरब के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात तथा मिस्र स्थित कई खाते बंद किये गये.
कंपनी ने कहा कि स्पेन और इक्वाडोर के भी कुछ खातों को फर्जी खबर फैलाने के कारण बंद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










