झारखंड: 15 साल के सूरज ने बनायी बैटरी चालित साइकिल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित बाल समागम में पाकुड़ के सूरज कुमार (15 साल) ने विज्ञान प्रदर्शनी में बैटरी चालित साइकिल का मॉडल पेश किया. यह साइकिल जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से युक्त है. सूरज द्वारा तैयार किये गये इस मॉडल को शिक्षकों सहित बाहर से आये लोगों ने काफी […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित बाल समागम में पाकुड़ के सूरज कुमार (15 साल) ने विज्ञान प्रदर्शनी में बैटरी चालित साइकिल का मॉडल पेश किया. यह साइकिल जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से युक्त है. सूरज द्वारा तैयार किये गये इस मॉडल को शिक्षकों सहित बाहर से आये लोगों ने काफी पसंद किया. सूरज अपग्रेड हाइस्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है.
इंस्पायर अवार्ड के पैसे से तैयार की साइकिल
सूरज ने बताया है कि आज के समय में पेट्रोल काफी महंगा हो गया है और इसके धुएं से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है़ इसलिए बैटरी चालित साइकिल तैयार किया. मैंने बैटरी चालित ऑटो को देख कर इसे तैयार किया. मॉडल तैयार करने के लिए बैटरी चालित ऑटो से सारी जानकारी ली़ 15000 रुपये रुपये खर्च पर इसे तैयार किया. पिता कल्याण साहा (पारा शिक्षक) और 2018-19 में विज्ञान प्रदर्शनी में मिले इंस्पायर अवार्ड के पैसे से इसे तैयार किया.
एक बार चार्ज होने पर 10 किलोमीटर तक का सफर
सूरज ने बताया कि इस साइकिल को एक बार चार्ज करके 10 किलोमीटर तक सफर कर सकते है़ं इसकी खासियत है कि इसमें पैडल मारने की जरूरत नहीं होगी़ अगर बैटरी खत्म हो रही है, तो सामने हैंडल के पास सोलर प्लेट लगा है, जिससे बैटरी चार्ज होती रहेगी. वहीं जीपीआरएस के माध्यम से इसे ट्रैक कर सकते है़ं इसमें 12-12 वाट की दो बैटरी लगी है.
इंजीनियर बनना चाहता है सूरज
सूरज ने बताया कि मेरा मानना है कि इंजीनियर बनने के लिए सिर्फ बड़े स्कूल में पढ़ने की जरूरत नहीं है़ अगर मन में पढ़ने की ललक हो, तो सोच और बुद्धि से आगे बढ़ा जा सकता है़ मैं अपनी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा हूं और इंजीनियर बन कर माता-पिता और गांव का नाम रोशन करना चाहता हूं. इससे पूर्व जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मेरे मॉडल को काफी सराहा गया है.
सीएस ने भी की साइकिल की सवारी
बाल समागम में पाकुड़ के सूरज कुमार के मॉडल को काफी पसंद किया गया़ मुख्य अतिथि मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने सूरज के बनाये गये मॉडल की सराहना की. सूरज द्वारा तैयार की गयी बैटरी चालित साइकिल को इनोवेटिव प्लान में शामिल करने को कहा, ताकि उसे आर्थिक मदद मिल सके और वह अपनी प्रतिभा को और निखार सके़ उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर पाकुड़ डीसी के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जाये़ उन्होंने इस साइकिल को चला कर भी देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




