ePaper

Whatsapp पर आपके चैट की सुरक्षा और निजता पर ऐसे दिया जा रहा ध्यान

Updated at : 31 Oct 2018 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Whatsapp पर आपके चैट की सुरक्षा और निजता पर ऐसे दिया जा रहा ध्यान

नयी दिल्ली : फर्जी संदेशों के प्रचार-प्रसार को लेकर घिरी सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सऐप सुरक्षा और निजता जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है. व्हाट्सऐप के उपाध्यक्ष क्रिस डेनियल्स ने बुधवार को कहा कि कंपनी सुरक्षा और निजता जैसे मूल्यों पर ध्यान दे रही है ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि उसका उत्पाद अभी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फर्जी संदेशों के प्रचार-प्रसार को लेकर घिरी सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सऐप सुरक्षा और निजता जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

व्हाट्सऐप के उपाध्यक्ष क्रिस डेनियल्स ने बुधवार को कहा कि कंपनी सुरक्षा और निजता जैसे मूल्यों पर ध्यान दे रही है ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि उसका उत्पाद अभी तक लोगों के लिए एक साधन है, जिसका उपयोग वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में संवाद स्थापित करने के लिए करते हैं.

सरकार ने फेसबुक की स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप को फर्जी संदेशों और खबरों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है. व्हाट्सऐप ने उद्यमियों तथा सूक्ष्म एवं मझोले उद्यमों को उनके कारोबारी विस्तार में मदद के लिए इन्वेस्ट इंडिया के साथ भागीदारी की है.

डेनियल्स ने कहा, कंपनी चार मूल्यों- सादगी, गुणवत्ता, सुरक्षा एवं निजता- पर ध्यान दे रही है. कंपनी जो भी कुछ कर रही है वह इन मूल्यों को ध्यान में रखकर कर रही है.

कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसका उत्पाद अभी भी उपयोगकर्ताओं के लिए बातचीत करने का साधन बना हुआ है. व्हाट्सएेप के उपयोगकर्ता की संख्या 1.3 अरब डॉलर है.

भारत में उसके 20 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं. फर्जी संदेश फैलने के बाद देश भर में पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं के बाद सरकार व्हाट्सऐप से इस तरह की सूचनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का दबाव डाल रही है.

साथ ही उसने फर्जी संदेशों के स्त्रोत के बारे में जानकारी देने को भी कहा है. हालांकि, व्हाट्सऐप ने सरकार की इस मांग को खारिज करते हुए कहा था कि इससे उपयोगकर्ताओं की निजता प्रभावित होगी.

भारत में स्टार्टअप कंपनियों के लिए पारिस्थितिकी तंत्र पर डेनियल ने कहा कि ओला, फ्लिपकार्ट, जोमाटो और मेक माय ट्रिप जैसी कंपनियां भारत में बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं.

उन्होंने कहा, हम भारत में उद्यमिता की परंपरा से खासे प्रभावित हैं… हम लोगों में विश्वास करते हैं, रचनात्मकता में विश्वास करते हैं, उद्यमिता में भरोसा रखते हैं.

इन्वेस्ट इंडिया के साथ यह भागीदारी व्हाट्सऐप को स्टार्टअप इंडिया यात्रा कार्यक्रम और अन्य व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपने व्यावसायिक उपकरणों के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी.

यह करीब 15 राज्यों के 60,000 से अधिक कारोबारों में असर डालेगी. कंपनी व्हाट्सऐप स्टार्टअप चैलेंज के शीर्ष 5 विजेताओं को सीड फंडिंग के रूप में 2,50,000 डॉलर का निवेश करेगी. इसके अलावा कुछ चुनिंदा स्टार्टअप कंपनियों में 2,50,000 डॉलर का निवेश करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola