छह जीबी रैम पर लॉन्च होगा बेजल लेस स्मार्टफोन मीजू एम6एस....जानें फीचर्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2018 5:57 AM

विज्ञापन

चीन की कंपनी मीजू ने दो माह पहले बेजल लेस स्मार्टफोन मीजू एम6एस लॉन्च किया था. उस समय इस फोन को तीन जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था. मीजू एम6एस को पहले 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. एक वेरिएंट जहां चार […]

विज्ञापन
चीन की कंपनी मीजू ने दो माह पहले बेजल लेस स्मार्टफोन मीजू एम6एस लॉन्च किया था. उस समय इस फोन को तीन जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था. मीजू एम6एस को पहले 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था.
एक वेरिएंट जहां चार जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी से लैस बताया गया है, वहीं दूसरे वेरिएंट में छह जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिये जाने की बात कही गयी है. मीजू एम6एस में 1,440 गुना 720 पिक्सल रिजोलुशन वाली 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गयी है, जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है. इसे फ्लैम ओएस आधारित एंड्रॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है. इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट पैनल पर आठ मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. यह डुअल सिम फोन है, जो 4जी नेटवर्क पर काम करता है. फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साइड पैनल पर दिया गया है, जिसे दबाने पर फोन अनलॉक होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola