....अब व्हॉट्स एप ग्रुप में दूसरे एडमिन को किया जा सकता है डिस्मिस....जानें कैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2018 1:38 AM
व्हॉट्स एप ग्रुप चैट में एक नये बटन का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके जरिये एक एडमिन किसी दूसरे एडमिन को ‘डीमोट’ या ‘डिस्मिस’ कर सकते हैं. मौजूदा समय में, जब एक एडमिन अपने साथी एडमिन को हटाना चाहता है, तो पहले उसे ग्रुप से उस यूजर को हटाना पड़ता है और फिर ग्रुप […]
व्हॉट्स एप ग्रुप चैट में एक नये बटन का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके जरिये एक एडमिन किसी दूसरे एडमिन को ‘डीमोट’ या ‘डिस्मिस’ कर सकते हैं. मौजूदा समय में, जब एक एडमिन अपने साथी एडमिन को हटाना चाहता है, तो पहले उसे ग्रुप से उस यूजर को हटाना पड़ता है और फिर ग्रुप में शामिल करने के लिए उसे दोबारा जोड़ने की जरूरत होती है. डब्ल्यूए बीटा इंफो के मुताबिक, एक एक्सपर्ट ने नये व्हॉट्स एप फीचर को सबसे पहले देखा.
नया विकल्प ग्रुप इंफो सेक्शन में मौजूद है. किसी ग्रुप चैट में दायीं तरफ ऊपर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक कर आप ग्रुप इंफो सेक्शन एक्सेस कर सकते हैं. ग्रुप इंफो में आपको किसी एडमिन को बिना ग्रुप से निकाले एक एडमिन के तौर पर डिस्मिस करने का विकल्प दिख जायेगा. इससे ग्रुप एडमिन बाकी सदस्यों को टेक्स्ट मैसेज, तस्वीरें, वीडियो, डॉक्यूमेंट या वॉयस मैसेज भेजने को भी नियंत्रित कर पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










