आपके घर के ''मौसम'' को माप सकता है यह स्मार्ट डिवाइस... जानें इसके बारे में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 8:25 AM

विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने एक ऐसी डिवाइस विकसित की है, जो आपके घर के भीतर और बाहर के तापमान, आर्द्रता और बैरोमेटिक प्रेशर को माप सकता है. इसकी मदद से आप अपने स्मार्ट होम में तापमान समेत इन चीजों को अनुकूलित रख सकते हैं. इसे सेट करने में मिनट से भी कम समय लगता है. ‘पाॅपुलर साइंस’ […]

विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने एक ऐसी डिवाइस विकसित की है, जो आपके घर के भीतर और बाहर के तापमान, आर्द्रता और बैरोमेटिक प्रेशर को माप सकता है.
इसकी मदद से आप अपने स्मार्ट होम में तापमान समेत इन चीजों को अनुकूलित रख सकते हैं. इसे सेट करने में मिनट से भी कम समय लगता है.
‘पाॅपुलर साइंस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस हथेली का आकार का एक सेंसर है, जिसमें सिक्के की तरह एक बैट्री लगी होती है.
इस बैट्री को रिप्लेस किया जा सकता है. इसे एप्प के जरिये भी सेट किया जा सकता है. इसे ब्लूटूथ के जरिये भी जोड़ा जा सकता है.
इसकी बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए किसी तरह के नेटवर्क या वाई-फाई की जरूरत भी नहीं है.
इसमें 2.1 गुणा 2.1 गुणा 0.6 इंच का एलसीडी स्क्रीन है, जिसके जरिये तापमान और अन्य चीजों का स्तर बताया जाता है. इस डिवाइस को घर में दीवार पर भी लटकाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola