बड़े आवासों में हवा को शुद्ध करेगा एयरमेगा 400 स्मार्ट प्यूरीफायर... जानें इसके बारे में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 8:22 AM

विज्ञापन

वाई-फाई से कनेक्टेड एयरमेगा 400 एस को खास तौर पर बड़े आवासीय परिसरों में हवा को शुद्ध करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें एयर क्वालिटी सेंसर समेत दो अलग-अलग तरह के फिल्टर्स लगाये गये हैं, जो 1,560 वर्ग फिट के दायरे में 0.3 माइक्रॉन्स जैसे छोटे कणों को भी छान सकता है. ‘पाॅपुलर […]

विज्ञापन
वाई-फाई से कनेक्टेड एयरमेगा 400 एस को खास तौर पर बड़े आवासीय परिसरों में हवा को शुद्ध करने के लिए डिजाइन किया गया है.
इसमें एयर क्वालिटी सेंसर समेत दो अलग-अलग तरह के फिल्टर्स लगाये गये हैं, जो 1,560 वर्ग फिट के दायरे में 0.3 माइक्रॉन्स जैसे छोटे कणों को भी छान सकता है. ‘पाॅपुलर साइंस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 23 गुणा 15 गुणा 15 इंच के आकार के इस एयर प्यूरीफायर का हाल ही में परीक्षण किया गया है.
इस दौरान पाया गया कि महज 10 मिनट में यह आसपास की हवा में में मौजूद दूषित पदार्थों को परिष्कृत करने में सक्षम है. चूंकि यह मॉडल वायरलेस क्षमताओं से युक्त है, इसलिए इसे एप्प के साथ भी सेट किया जा सकता है. चूंकि यह स्मार्ट होम का एक अन्य कनेक्टेड डिवाइस भी होगा, लिहाजा इसे आप वाई-फाई नेटवर्क के जरिये एप्प से आसानी से जोड़ सकते हैं. इसकी मदद से आप दूर से ही अपने घर की वायु गुणवत्ता की निगरानी कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola