व्हॉट्सएप और फेसबुक पर ऐसे रिकॉर्ड करें वीडियो कॉल
Updated at : 15 Oct 2017 2:25 PM (IST)
विज्ञापन

आज लगभग हर सोशल मीडिया एप पर आपको वीडियो कॉल की सुविधा मिल जायेगी. व्हॉट्सएप, फेसबुक, गूगल डुओ कुछ सबसे पॉपुलर एप्स हैं जो वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती हैं. ऐसा ही एक एप है डीयू रिकॉर्डर, यह एक कमाल का स्क्रीन रिकॉर्डर और वीडियो एडिटर है. इस एप को इस्तेमाल […]
विज्ञापन
आज लगभग हर सोशल मीडिया एप पर आपको वीडियो कॉल की सुविधा मिल जायेगी. व्हॉट्सएप, फेसबुक, गूगल डुओ कुछ सबसे पॉपुलर एप्स हैं जो वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती हैं. ऐसा ही एक एप है डीयू रिकॉर्डर, यह एक कमाल का स्क्रीन रिकॉर्डर और वीडियो एडिटर है.
इस एप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है, स्क्रीन पर दिये फ्लोटिंग आइकॉन के जरिये एक्सेस किया जा सकता है. जैसे ही आप आइकॉन पर टैप करते हैं आपके आगे कई सारे फीचर्स आ जायेंगे. इसके साथ की गयी स्क्रीन रिकॉर्डिंग में आवाज भी रिकॉर्ड हो जायेगी. डीयू रिकॉर्डर के साथ आप जो चाहें उसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर सकते हैं, वीडियो कॉल रिकॉर्ड के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
एजेड स्क्रीन रिकॉर्डर भी इस लिस्ट में शामिल है़ यह एक और शानदार एप है़ यह एप आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए एकदम सही है. आपको इसके लिए रूट एक्सेस की कोई जरूरत नहीं है. इस एप को फेसबुक और व्हॉट्सएप के साथ या इसके अलावा किसी एप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




