280 कैरेक्टर्स में करना चाहते हैं ट्वीट, सेटिंग ऐसे करें चेंज
Updated at : 07 Oct 2017 2:37 PM (IST)
विज्ञापन

ट्विटर ने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है. अब यूजर्स ट्विटर पर 140 कैरेक्टर्स की जगह 280 कैरेक्टर का इस्तेमाल कर ट्वीट कर सकेंगे. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और इसकी जानकारी कंपनी के को फाउंडर जैक डोरसे ने 280 कैरेक्टर्स का ट्वीट करके दी. हालांकि अगर आप भी […]
विज्ञापन
ट्विटर ने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है. अब यूजर्स ट्विटर पर 140 कैरेक्टर्स की जगह 280 कैरेक्टर का इस्तेमाल कर ट्वीट कर सकेंगे. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और इसकी जानकारी कंपनी के को फाउंडर जैक डोरसे ने 280 कैरेक्टर्स का ट्वीट करके दी.
हालांकि अगर आप भी 280 कैरेक्टर्स में ट्वीट करना चाहते हैं, तो आपको इस फीचर के रोल आउट होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अपने अकाउंट में सेटिंग बदलकर आप भी 280 कैरेक्टर्स में ट्वीट कर सकते हैं.
– सेटिंग बदलने के लिए सबसे पहले tweetdeck.twitter.com पर जाकर अपने ट्विटर हैंडल से लॉगिन करें.
– अब उस विंडो या पेज पर कहीं भी राइट क्लिक करके inspect पर क्लिक करें या फिर ctrl +shift+i दबाएं. अब आपके Developer menu खुल जाएगा.
– अब Sources पर क्लिक और फिर New Snippets पर क्लिक करें.
– अब इस आपके सामने एक नोटपैड जैसा विंडो खुलेगी उसमें इस कोड को पेस्ट कर दें.
– इसके अलावा आप Tampermonkey गूगल क्रोम एक्सटेंशन की मदद से भी 280 कैरेक्टर में ट्वीट कर सकते हैं. सबसे पहले इसे डाउनलोड करें. उसके बाद ट्विटर पर लॉगिन करें. अब फिर क्रोम के राइट साइड में दिख रहे Tampermonkey पर क्लिक करें. इसके बाद आप 280 कैरेक्टर में ट्वीट कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




