नये एप में सोशल मीडिया अकाउंट से करते हैं साइन इन तो सावधान!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2017 1:44 PM

विज्ञापन

अप्रैल में प्रकाशित पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के एक अध्ययन के मुताबिक प्ले स्टोर में मौजूद हजारों एप्स यूजर के परमिशन के बिना ही यूजर की अतिगोपनीय जानकारियां दूसरे ऐप्स से शेयर कर रहे हैं. इन जानकारियों में हमारी बर्थ डेट, नाम, पता और आजकल बैंक से जुड़ी जानकारियां भी कई मामलों में होती हैं. आमतौर पर […]

विज्ञापन
अप्रैल में प्रकाशित पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के एक अध्ययन के मुताबिक प्ले स्टोर में मौजूद हजारों एप्स यूजर के परमिशन के बिना ही यूजर की अतिगोपनीय जानकारियां दूसरे ऐप्स से शेयर कर रहे हैं.
इन जानकारियों में हमारी बर्थ डेट, नाम, पता और आजकल बैंक से जुड़ी जानकारियां भी कई मामलों में होती हैं. आमतौर पर लोग साइन करने के लिए फेसबुक और गूगल का इस्तेमाल करते हैं. इससे बचने के लिए आपको खुद गूगल और फेसबुक मदद करेंगे. गूगल प्लस और फेसबुक यूजर्स को जानकारी देंगे कि किन ऐप्स को आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक्सेस करने की परमिशन है. साथ ही उन ऐप्स को डीलिंक करने का भी ऑप्शन उपलब्ध होगा. फेसबुक में ये तरीका अपनाएं Menu- >Account settings- >Apps और गूगल प्लस में Menu- >Account- >Apps ये वाला. ध्यान रहे, किसी भी अनऑथेंटिक ऐप्स में सोशल मीडिया अकाउंट से साइन इन न करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola