दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखी गयी है यह तसवीर...जानिए माइक्रोसॉफ्ट ने इसे ही क्यों चुना
Updated at : 15 Jul 2017 1:27 PM (IST)
विज्ञापन

यह एक ऐसी तसवीर है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी है. एक अरब से भी ज्यादा लोगों के कंप्यूटर डेस्कटॉप पर सज चुके इस वालपेपर की कहानी बेहद मजेदार है. माइक्रोसॉफ्ट को अपना सबसे बेहतरीन वालपेपर एक जबरदस्त कीट संक्रमण के कारण मिला. वर्ष 1990 के दशक में अमेरिका की नापा वैली की […]
विज्ञापन
यह एक ऐसी तसवीर है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी है. एक अरब से भी ज्यादा लोगों के कंप्यूटर डेस्कटॉप पर सज चुके इस वालपेपर की कहानी बेहद मजेदार है. माइक्रोसॉफ्ट को अपना सबसे बेहतरीन वालपेपर एक जबरदस्त कीट संक्रमण के कारण मिला. वर्ष 1990 के दशक में अमेरिका की नापा वैली की पूरी अंगूर फसल में ऐसा कीट संक्रमण हुआ की वैली तबाह हो गयी.
इस तबाही की वजह से वैली से अंगूर की फसल को हटा कर एक हरा खूबसूरत समतल मैदान तैयार कर दिया गया. इसी मैदान से एक ऐसी तसवीर खींची गयी, जिसका नाम ब्लिस रखा गया. सुख की अनुभूति देनेवाले इस तसवीर में मैदान के ऊपर नीला आकाश नजर आता है. यह तसवीर फोटोग्राफर चार्ल्स ओ रियर ने वर्ष 1996 के जनवरी महीने में खींची थी. तसवीर लेते समय चार्ल्स को यह आभास, बिलकुल नहीं था कि वह तसवीर उनका नाम इतिहास में दर्ज करवा देगी. माइक्रोसॉफ्ट का वालपेपर ब्लिस पृथ्वी पर सबसे ज्यादा देखा गया और सर्वाधिक जगहों पर पहचाना जानेवाला वालपेपर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




