ePaper

अब फेसबुक कराएगा फूड डिलीवरी....जानिए किनको होगा फायदा ?

Updated at : 05 Jun 2017 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
अब फेसबुक कराएगा फूड डिलीवरी....जानिए किनको होगा फायदा ?

एक्सप्लोर ऑप्शन में होगा यह खास फीचर फेसबुक से खाना मंगा सकेंगे. सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक अब फूड डिलिवर ऑप्शन लाने की तैयारी में है. यह ऑप्शन एप और वेब दोनों के लिए ही होगा. फिलहाल यह अमेरिका के चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है, लेकिन आनेवाले समय में यह भारत में भी लॉन्च किया […]

विज्ञापन
एक्सप्लोर ऑप्शन में होगा यह खास फीचर
फेसबुक से खाना मंगा सकेंगे. सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक अब फूड डिलिवर ऑप्शन लाने की तैयारी में है. यह ऑप्शन एप और वेब दोनों के लिए ही होगा. फिलहाल यह अमेरिका के चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है, लेकिन आनेवाले समय में यह भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है. फेसबुक डेस्कटॉप में यह फीचर एक्सप्लोर सेक्शन में मिलेगा. एप में हैमबर्गर आइकन पर क्लिक करके फूड ऑर्डर फीचर को यूज किया जा सकता है. यहां क्लिक करके पास के रेस्ट्रों का ऑप्शन मिलेगा जहां से आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं.
पेमेंट का ऑप्शन भी मिलेगा
रेस्ट्रों की लिस्ट में से आप किसी को सेलेक्ट कर सकते हैं. यहां मेन्यू ऑप्शन मिलेगा और आप इसमें से चुन सकते हैं. यहां पेमेंट का ऑप्शन भी मिलेगा और इसी एप के जरिये आप पेमेंट भी कर सकेंगे. यानी फूड ऑर्डर करने के लिए किसी दूसरे एप का सहारा नहीं लेना होगा.
दूसरे एप्स को देगा टक्कर
भले ही यह एक छोटा फीचर है, लेकिन आनेवाले समय में यह उन एप्स को कड़ी टक्कर दे सकता है, जो फूड डिलिवर करने के लिए डेडिकेटेड हैं. उदाहरण के तौर पर फूड पैंडा, जोमैटो और स्विगी. हालांकि, फेसबुक से फूड ऑर्डर करने के अपने दायरे हो सकते हैं. लेकिन फेसबुक का अपना यूजरबेस है, जिससे इन्हें ज्यादा कस्टमर्स मिलेंगे.
लोगों को करना है इंगेज
फेसबुक की यह स्ट्रैटजी है कि फेसबुक एप में नये फीचर्स देकर यूजर्स को इंगेज करे. क्योंकि, कंपनी नहीं चाहती लोग इसे कम यूज करें. लोगों की जरूरत के हिसाब से कंपनी बदलाव भी करती रहती है. हाल ही में फेसबुक पर सामान बेचने और खरीदने का ऑप्शन शुरू किया गया है. हालांकि, इसे उतना बेहतर रेस्पॉन्स मिलता नहीं दिख रहा है, जितना दूसरी शॉपिंग वेबसाइट्स को मिलता है. अब देखना दिलचस्प यह होगा कि यह फूड ऑर्डर वाली सर्विस फेसबुक के लिए कितना फायदेमेंद साबित होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola