EV Fire: इलेक्ट्रिक वाहनों में क्यों लगती है आग? जानें बचाव के टिप्स

फिलहाल इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि ईवी में आग लगने का मुख्य कारण बैटरी हैं. कुछ कंपनियों का कहना है कि उसके स्कूटर में आग वाहन को चार्ज करने में लापरवाही के कारण शाॅर्ट सर्किट से हुई है. विशेषज्ञों की मानें, तो…
Electric Vehicles Catching Fire: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से त्रस्त लोगों का ध्यान इलेक्ट्रिक वाहनों ने खींचा है. लेकिन पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं, जब इलेक्ट्रिक वाहनों, खासतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई. इससे ऐसे वाहनों से संबंधित सुरक्षा के मुद्दे चर्चा में हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की वजहों के बारे में और साथ ही इससे बचने के तरीके के बारे में भी-
फिलहाल इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि ईवी में आग लगने का मुख्य कारण बैटरी हैं. कुछ कंपनियों का कहना है कि उसके स्कूटर में आग वाहन को चार्ज करने में लापरवाही के कारण शाॅर्ट सर्किट से हुई है. विशेषज्ञों की मानें, तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं जैसे- मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, एक्सटर्नल डैमेज या बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम यानी बीएमएस (BMS) में खराबी. इन वाहनों में एक साधारण शॉर्ट सर्किट से भी आग लग सकती है. हालांकि ICE वाहन के विपरीत, EVs बड़ी और हेवी लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल करते हैं. इनमें आग लगने का खतरा बना रहता है, हालांकि ऐसा केवल तब होता है, जब बैटरी या तो सही तरीके से निर्मित ना हो या वह क्षतिग्रस्त हो गई हो.
इलेक्ट्रीकल व्हीकल या बैटरी को कभी कड़ी धूप में न रखें
गाड़ी की बैटरी जैसे ही फुल चार्ज हो जाए, उसे प्लग आउट कर दें
कंपनी फिटेड बैटरी ही इस्तेमाल करें, सस्ती और लोकल बैटरी हरगिज नहीं
ईवी चार्ज करने के लिए कंपनी का ओरिजनल चार्जिंग केबल ही यूज करें
अगर गाड़ी लंबे सफर से लौटी हो, तो तुरंत बैटरी चार्ज करने से बचें
डैमेज बैटरी का इस्तेमाल करने की गलती न करें
बैटरी हीट होने लगे, तो उसे तुरंत बदल दें.
Also Read: EV में क्यों लग रही आग? क्या बढ़ती गर्मी है जिम्मेदार?
Also Read: Honda Activa EV: आ रहा होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या होगी कीमत और रेंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










