सीवान: नाबालिग अपहरण मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी

Siwan News : सीवान: अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन गिरफ्त में

विज्ञापन

Siwan News (पंकज कुमार) : जी.बी. नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.साथ ही अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है.पुलिस के अनुसार, 30 मई को जी.बी. नगर थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 18 मई को गांव की एक नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है.आवेदन के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.

मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी

अनुसंधान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपितों में जलालपुर गांव निवासी नीरज कुमार, दीपक मांझी तथा भगवान मांझी शामिल हैं.पुलिस ने बताया कि बरामद नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा उसका बयान विधि-सम्मत प्रावधानों के तहत दर्ज कराया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : अमृत 2.0 के तहत सीवान में पेयजल परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन