Whatsapp स्टेटस में हुआ बड़ा बदलाव, कोरोना वायरस है वजह
WhatsApp Status Update duration restricted to 15 seconds: फेसबुक ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्ऐप स्टेटस के वीडियो की लिमिट 30 सेकेंड अब 15 सेकेंड कर दी है. इसकी वजह यूजर्स को ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करने से रोकना है.
WhatsApp Status Update duration restricted to 15 seconds: भारत में इस समय कोरोनावायरस को लेकर चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच लोग अपने घर पर बैठकर सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं.
हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्ऐप इस्तेमाल करने के समय में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई है.
इस बीच फेसबुक ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्ऐप स्टेटस के वीडियो की लिमिट 30 सेकेंड अब 15 सेकेंड कर दी है. इसकी वजह यूजर्स को ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करने से रोकना है.
वीडियो स्टेटस शॉर्ट होने की वजह से डाटा ट्रैफिक पर कम दबाव पड़ेगा और यूजर्स को नेटवर्क कंजेशन और स्लो डाटा जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.
बताते चलें कि इस समय भारत में व्हाट्ऐप के 40 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं. इस इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस का इस्तेमाल इन दिनों लोग आपसे में कनेक्ट रहने के लिए ज्यादा कर रहे हैं.
ऐसा माना जाता ह कि फेसबुक की कंपनी व्हाट्ऐप पर भारतीय यूजर्स स्टेटस का इस्तेमाल बाकी फीचर्स से ज्यादा करते हैं.
इससे पहले अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने भी यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क पर लो क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीम करना शुरू किया है.
हालांकि व्हाट्ऐप के स्टेटस वीडियो की ड्यूरेशन को कम करने को लेकर फेसबुक की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










