ePaper

जारी वीडियो के खिलाफ कोर्ट जायेंगे सीबीआइ जांच की अपील करेंगे : शुभेंदु

Updated at : 09 May 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
जारी वीडियो के खिलाफ कोर्ट जायेंगे सीबीआइ जांच की अपील करेंगे : शुभेंदु

त्तर 24 परगना के संदेशखाली को लेकर स्टिंग व जारी वायरल वीडियो को लेकर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना के संदेशखाली को लेकर स्टिंग व जारी वायरल वीडियो को लेकर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया. श्री अधिकारी ने बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा का नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आयोजित रैली में भाग लेते हुए कहा कि वह जल्द ही दोनों (जारी वीडियो) के खिलाफ अदालत जा रहे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह के दुर्भावनापूर्ण झूठ फैलाने के लिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाये. उन्होंने बिना नाम लिये अभिषेक बनर्जी और साथ ही आइपैक पर भी कटाक्ष किया. नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि लोग तृणमूल के धोखे के जाल को समझ गये हैं. रेखा पात्रा को केवल संदेशखाली क्षेत्र से ही 1.5 लाख वोटों की बढ़त मिलेगी. इधर, गुरुवार को ही बारासात के भाजपा प्रत्याशी स्वपन मजूमदार ने नामांकन जमा किया. गुरुवार को रैली करते हुए श्री अधिकारी समेत भाजपा समर्थक बारासात डीएम कार्यालय पहुंचे थे. वहां नामांकन जमा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola