भाजपा नेता दिलीप घोष की सुरक्षा में तैनात दो सीआइएसएफ जवान हमले में घायलएजेंसियां
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 1:22 AM
सीआइएसएफ की विशिष्ट व्यक्ति सुरक्षा इकाई को विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) कहा जाता है और घोष को एसएसजी की ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है.
नयी दिल्ली/कोलकाता. भाजपा नेता दिलीप घोष की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के दो सुरक्षाकर्मी सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान बर्दवान में एक हमले और पथराव की घटना में घायल हो गये. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सीआइएसएफ की विशिष्ट व्यक्ति सुरक्षा इकाई को विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) कहा जाता है और घोष को एसएसजी की ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है.
सीआइएसएफ ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने एक स्थान पर घोष को ‘घेरने’ की कोशिश की और उनके काफिले पर पथराव किया. एक अन्य स्थान पर भी घोष के काफिले पर पथराव किया गया.
सीआइएसएफ के उप महानिरीक्षक और बल के प्रवक्ता श्रीकांत किशोर ने बताया, ‘‘सीआइएसएफ/एसएसजी सुरक्षा अधिकारियों और एस्कॉर्ट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री दिलीप घोष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को निकालने की प्रक्रिया में, सीआईएसएफ के उप-निरीक्षक सुनील कुमार और कांस्टेबल रामू परमार को सिर में चोटें आयीं.’’उन्होंने बताया कि दोनों कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










