ePaper

पानीहाटी : गंगा में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

Updated at : 07 Aug 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
पानीहाटी : गंगा में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

मंगलवार को नहाने के दौरान दसवीं कक्षा के एक छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

. उत्तर 24 परगना की पानीहाटी नगरपालिका के एक नंबर वार्ड के बालक ब्रह्मचारी घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान दसवीं कक्षा के एक छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. मृतक का नाम सूरज साव (16) उर्फ युवराज है. सूरज सुकचर केदारनाथ हाइस्कूल का 10वीं कक्षा का छात्र था. वह खड़दह नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के विश्वासपाड़ा का निवासी था.

उसके पिता रामनाथ पेशे से फल व्यवसायी हैं. वह उनका एकलौता पुत्र था. गंगा में नहाने के दौरान सूरज ज्वार की चपेट में आ गया. वह मंगलवार को स्कूल में परीक्षा देने गया था. परीक्षा के बाद दोस्तों के साथ साइकिल से पानीहाटी के उक्त घाट पर गया था. इस दौरान नहाने के दौरान अचानक वह ज्वार की चपेट में आ गया और पानी के तेज बहाव में डूबने लगा. उसके अन्य दो दोस्त तुरंत खड़दह थाने पहुंच कर सूचना दी. पुलिस और डीएमजी की मदद से काफी तलाशी के बाद देर शाम को छात्र का शव बरामद किया गया.

घटना से इलाके में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola