होटल से 14.48 लाख के पुराने नोट जब्त

Updated at :28 Feb 2017 8:36 AM
विज्ञापन
होटल से 14.48 लाख के पुराने नोट जब्त

कोलकाता. मध्य कोलकाता के एक होटल के बाथरूम के अंदर डस्टबिन से 14 लाख 48 हजार रुपये के पुराने नोट मिलने से लोग स्तब्ध हैं. घटना की जानकारी न्यू मार्केट थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मतल्ला के एक बड़े होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया. फोन करनेवाले ने […]

विज्ञापन
कोलकाता. मध्य कोलकाता के एक होटल के बाथरूम के अंदर डस्टबिन से 14 लाख 48 हजार रुपये के पुराने नोट मिलने से लोग स्तब्ध हैं. घटना की जानकारी न्यू मार्केट थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मतल्ला के एक बड़े होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया. फोन करनेवाले ने कहा कि होटल के अंदर बाथरूम के डस्टबिन में उन्हें 14 लाख 48 हजार रुपये के पुराने नोट मिले हैं. यह खबर पाकर न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर सभी नोट को जब्त कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह नोट किसके हैं और कहां से लाये गये हैं. इसकी जांच शुरू हुई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि होटल में कोई भी यात्री जब प्रवेश करता है तो उसके साथ उसके सामान की जांच भी होती है.

इसके बावजूद इतने रुपये कोई होटल के अंदर कहां से अाया, इसकी जांच शुरू हो गयी है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच हो रही है, इससे यह पता चल सकेगा कि कौन-कौन बाथरूम के निकट गैलरी में संदिग्ध स्थिति में आवाजाही कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola