सरकारी पुस्तकालयों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2016 1:00 AM

विज्ञापन

जलपाइगुड़ी. सरकारी पुस्तकालयों में पाठकों की घटती संख्या पर स्वयं राज्य के पुस्तकालय मंत्री सिद्धिकुल्ला चौधरी ने चिंता प्रकट की है.उन्होंने कहा कि पाठकों को आकर्षित करने के लिए पुस्तकालयों की ढांचगत सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.वह जलपाइगुड़ी स्पोर्टस विलेज मैदान में आयोजित पुस्तक मेला के दौरान आयोजित एक समारोह को संबोधित कर […]

विज्ञापन
जलपाइगुड़ी. सरकारी पुस्तकालयों में पाठकों की घटती संख्या पर स्वयं राज्य के पुस्तकालय मंत्री सिद्धिकुल्ला चौधरी ने चिंता प्रकट की है.उन्होंने कहा कि पाठकों को आकर्षित करने के लिए पुस्तकालयों की ढांचगत सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.वह जलपाइगुड़ी स्पोर्टस विलेज मैदान में आयोजित पुस्तक मेला के दौरान आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. मंत्री ने कहा सिलीगुड़ी महकमा के सरकारी पुस्तकालयों में करीब दो लाख दस हजार पुस्तक हैं.

इसके मुकाबले दस से 12 लोग ही पुस्तकालयों में किताबें पढ़ने के लिए प्रतिदिन आते हैं. यह संख्या काफी कम है.आमलोगों को पुस्तकालयों में लाने की कोशिश की जानी चाहिए.यही वजह है कि उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों को सभी पुस्तक मेलों में उपस्थित रहकर पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार के लिए कहा है. मंत्री ने कहा कि समय तेजी से बदला है. जमाना हाइटेक हो गया है. नयी पीढ़ी के युवा इसी ओर आकर्षित हो गये है.

ऐसी परिस्थिति में सरकारी पुस्तकालयों के कायाकल्प की कोशिश की जा रही है. पुस्तकालयों में युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए रोजगार से जुड़े पुस्तकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है.महिलाओं एवं बच्चों के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है.साफ-सफाइ पर विशेष जोर दिया जा रहा है.पेयजल तथा शौचालय आदि की व्यवस्था भी की जा रही है.सरकारी अधिकारियों को हर महीने एक बार पुस्तकालय को लेकर बैठक करने के लिए कहा गया है.इस अवसर पर पुस्तकालय विभाग के सचिव मनीष जैन,जलपाइगुड़ी के सांसद विजय चंद्र बर्मन,एडीएम सुमेधा प्रधान एवं मेला आयोजक कमेटी की ओर से तपन भट्टाचार्य उपस्थित थे.मेले में कुल 80 स्टॉल लगाये गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola