विशेषज्ञों ने आम लोगों को दी सलाह, पुराने नोट बैंक में ही जमा करने की हिदायत नोटबंदी से घबराने की जरूरत नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2016 1:30 AM
सिलीगुड़ी. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 1000 तथा 500 के नोट बंद किये जाने के बाद चारों ओर मची आपा-धापी के बीच आर्थिक मामलों के एक्सपर्टों ने आम लोगों से नहीं घबराने की अपील की है. सिलीगुड़ी के प्रमुख चर्टर्ड एकाउंटेंट तथा आइसीएआइ के पूर्व चेयरमैन सीए संजय गोयल ने कहा है कि नोटबंदी […]
जिनके पास भी पुराने नोट हों, उन्हें बगैर किसी संकोच के अपने बैंक खाते में जमा करा देना चाहिए. इसके साथ ही श्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस पहल की सराहना की है और कहा है कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे. भविष्य में जहां एक ओर भ्रष्टाचार पर काबू पाना संभव हो सकेगा, वहीं काले धन पर रोक लगेगी.
देश का आर्थिक विकास भी तेजी से होगा. उन्होंने कहा कि बैंकों तथा एटीएम में पर्याप्त नगदी नहीं रहने की वजह से ही इस तरह की आपाधाती की स्थिति मची हुई है. अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जायेगी. उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बैंकों के ब्याज दर कम होंगे और महंगाई भी कम होगी. नगदी के प्रचलन कम होने से आम लोग डविड कार्ड आदि का इस्तेमाल अधिक करेंगे. इसके साथ ही श्री गोयल ने पैसे बदलने के नाम पर सक्रिय बिचौलियों तथा दलालों से भी सावधान रहने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










