केपीपी ने फिर दिया भाजपा को झटका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2016 12:33 AM
सिलीगुड़ी. राज्य विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी कूचबिहार लोकसभा उपचुनाव में कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी (केपीपी) ने भाजपा को झटका दिया है. दरअसल अपने इस कदम से यह पार्टी अपने दोनों हाथों में लड्डू लेकर चलना चाहती है. पार्टी भाजपा के साथ ही तृणमूल के साथ भी संपर्क बनाये रखना चाहती है. कामतापुरी […]
इसीबीच तृणमूल नेता मुकुल राय से मुलाकात के बाद कूचबिहार लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा कर दी. पार्टी के केंद्रीय कमिटी के अतिरिक्त महासचिव दुधारू राय ने यह घोषणा पत्रकारों के बीच की . पत्रकार सम्मेलन में दार्जिलिंग जिला कमिटी के सचिव संजय सरकार और जलपाईगुड़ी जिला सचिव मोहम्मद हसिबुल भी उपस्थित थे.
उन्होंने बताया कि यह बात सच है कि राज्य में सरकार बनाने के छह महीने बाद भी तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केपीपी की मांग को लेकर कोइ कदम नहीं उठाया है, लेकिन मुकुल राय ने आश्वासन दिया है कि इसी महीने कामतापुरी भाषा की स्वीकृति के लिये विधानसभा में बिल लाया जायेगा. उनके इसी आश्वासन पर केपीपी ने तृणमूल को समर्थन देने का ऐलान किया है. अब द्वंद यह है कि केपीपी उपचुनाव में तृणमूल का समर्थन करेगी तो पहले से निर्धारित आंदोलन का क्या होगा. इस संबंध में श्री राय ने कहा कि आंदोलन के विषय पर केपीपी की केंद्रीय कमिटी एक बैठक कर निर्णय लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










