मालदा में अफीम की खेती रोकने के लिए बड़ी तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 1:03 AM
मालदा. पोस्ते (अफीम) की गैरकानूनी खेती पूरी तरह बंद करने के लिए मालदा जिला पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है. शुक्रवार को मालदा कॉलेज आडिटोरियम में इसे लेकर जिला अधिकारी शरद द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में संबंधित थानों के अधिकारी, भूमि एवं भूमि सुधार […]
इलाके में नजरदारी बढ़ानी होगी. उन्होंने कहा कि मालदा में दो हजार से ऊपर ग्राम पंचायत सदस्य हैं. इनमें से जो मुचलका नहीं देंगे, मान लिया जायेगा कि वे पोस्ते की गैरकानूनी खेती से जुड़े हुए हैं. और जो लोग भी इससे जुड़े पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही भूमि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों को भी रिपोर्ट देनी होगी कि उनके इलाके में पोस्ते की गैरकानूनी खेती नहीं हो रही है. जहां भी इस तरह की खेती हो, जमीन मालिकों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी उनकी होगी. हर ब्लॉक में नियुक्त रेवेन्यू इंस्पेक्टर को इस बारे में प्रशासन को सूचित करना होगा. अगर 100 फीसदी निगरानी रखी जाती है, तो किसी भी सूरत में पोस्ते की गैरकानूनी खेती संभव नहीं हो पायेगी. रेवेन्यू इंस्पेक्टरों और संबंधित इलाकों की ग्राम संसद से मुचलका मिलने के बाद, 20 नवंबर से जिले के अधिकारी यह देखने जायेंगे कि पोस्ते की खेती हो रही है या नहीं.आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि जिले भर में पोस्ते की अवैध खेती होने का मुख्य कारण यह है कि इसमें सिर्फ तीन महीने के अंदर दुगना लाभ होता है. एक बीघे की खेती में 35 हजार रुपये का खर्च आता है.
आम तौर पर एक बीघे में तीन किलो अफीम निकलती है, जिसका प्रति किलो मूल्य 50-60 हजार रुपये होता है. किसी दूसरी फसल में इतनी कमाई नहीं होती.बैठक के दौरान कालियाचक एक नंबर ब्लॉक की मोजामपुर ग्राम पंचायत के भूमि सहायक अमित कुमार दास ने कहा कि उनके इलाके में बीते साल बड़े पैमाने पर पोस्ते की गैरकानूनी खेती हुई थी. लेकिन इस साल अभी पोस्ते की खेती शुरू हुई है या नहीं, यह कह पाना संभव नहीं है. खेतों में कृषि कार्य चल रहा है. लेकिन कौन सी फसल बोई जा रही है, इस बारे में धर-पकड़ कर पाना हमारे लिए संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










