छठ पूजा को लेकर पूजन सामग्री बांटने का दौर हुआ शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 1:02 AM
सिलीगुड़ी. छठ पूजा को लेकर युवा समाजसेवियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से गरीब छठव्रतियों को पूजन सामग्री बांटने का दौर जारी है. बिहारी युवा चेतना समितिः बिहारी युवा चेतना समिति के युवा समाजसेवियों ने अनोखे ढंग से छठव्रतियों को छठ पूजा से जुड़े सामान को बांटा. शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा, […]
युवा समाजसेवी राजेश चौधरी ने बताया कि आज पहले दिन दो सौ से भी अधिक घरों में जाकर गरीब छठव्रतियों को पूजा के लिए लाल-पीली रंग की नयी साड़ी, नारियल, अगरबत्ती व अन्य पूजन सामग्री दी गयी. उन्होंने बताया कि कल एक नंबर वार्ड व प्रधाननगर इलाके में रहनेवाले गरीब छठव्रतियों को भी पूजन सामग्री समिति की ओर से दी जायेगी. समिति के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि यूं तो प्रत्येक साल ही समिति की ओर से मंच बनाकर छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री देते हैं, लेकिन इससे उचित गरीब छठव्रती वंचित होते हैं. इसलिए इसबार समिति ने गरीब छठव्रतियों को चिह्नित कर उनके घरों में पहुंचकर पूजा सामान देने का फैसला लिया. श्री मिश्रा ने समिति के इस सेवा कार्य में सहयोग करने के लिए युवा समाजसेवी मुकेश शर्मा, विजय शर्मा, राजेश चौधरी, सर्यू शर्मा, राजेश साह, संजय गुप्ता, अरविंद पोद्दार को धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










