हेमंत शाह बने अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2016 1:59 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. देश की अग्रणी जनसेवा संगठनों में शामिल अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच (मायुम) के जनसेवा का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच के अमृतधारा परियोजना के के राष्ट्रीय संयोजक युवा हेमंत शाह (बारीपादा) को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.उन्हें […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. देश की अग्रणी जनसेवा संगठनों में शामिल अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच (मायुम) के जनसेवा का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच के अमृतधारा परियोजना के के राष्ट्रीय संयोजक युवा हेमंत शाह (बारीपादा) को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने दी है. श्री शाह की इस नियुक्ति पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में मंच परिवार में खुशी की लहर है.

श्री शाह के अमृतधारा के राष्ट्रीय संयोजक बनने के कार्यकाल में पूरे देश में अब तक 150 से ज्यादा स्थाई एवं 10 हजार से ज्यादा अस्थायी अमृतधारा लगाए गए हैं. उनकी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील जैन, राष्ट्रीय संयोजक रिंकू अग्रवाल ,राष्ट्रीय सहायक मंत्री पियुष टिबड़ेवाल,राष्ट्रीय संयोजक रमेश अग्रवाल,राष्ट्रीय सलाहकार दिनदयाल केडिया सहित उत्कल प्रांत के कई शाखा पाधिकारियो ने बधाई दी.श्री शाह ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की सेवा प्रकल्पों को देश के बाहर भी स्थापित कर मंच का परचम लहराना इनकी प्राथमिकता होगी.इधर, श्री शाह को अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सिलीगुड़ी के भी मायुम सदस्यों में खुशी की लहर है.

मारवाड़ी युवा मंच सेवक शाखा के अध्यक्ष ललित गर्ग ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने बताया है कि मारवाड़ी युवा मंच के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. सिलीगु‍ड़ी शाखा के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने भी श्री शाह को अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत किया है और उन्हें अपनी बधाई दी है. श्री शर्मा ने कहा है कि यह सिर्फ सिलीगुड़ी के लिए ही नहीं, पूरे मारवाड़ी युवा मंच के लिए गर्व एवं खुशी की बात है. श्री शाह मायुम के अमृत धारा परियोजना के राष्ट्रीय संयोजक हैं. उनकी अगुवायी में इस परियोजना ने काफी तरक्की की है.

चार महीने पहले ही एक अमृत धारा परियोजना के उद्घाटन के लिए श्री शाह सिलीगु‍ड़ी आये थे. श्री शर्मा ने कहा कि हेमंत शाह शुरू से ही मारवाड़ी युवा मंच को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संगठन बनाना चाहते थे. उन्हीं के प्रयास से पहली बार भारत से बाहर नेपाल में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार करना उनका सपना था और अब उनका सपना साकार हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola