महंगा पड़ा घर के सामने जुए का विरोध करना, दंपती को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2016 2:36 AM
मालदा. घर के सामने जुआ खेलने का विरोध करने पर एक दंपती की आंख निकालने की कोशिश हथियारबंद बदमाशों ने की. इतना ही नहीं, बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट भी की है. दोनों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. मंगलवार की रात यह घटना फरक्का थाना के टाउनशिप इलाके में घटी […]
उनका आरोप है कि उनको जान से मारने की कोशिश की गयी. इस मामले को लेकर स्थानीय जुआरी विकास मंडल और गौतम मंडल सहित 10 लोगों के खिलाफ प्रभा रजक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि सभी जुआरी काली पूजा के दिन से ही उनके घर के सामने जुए का अड्डा लगा देते थे. यह लोग शराब भी वही बैठकर पीते थे. जुए के और शराब के अड्डे से परेशान होकर वह अपने एक रिश्तेदार के घर आ गयी. मंगलवार की रात जब वह वास घर पहुंची, तो वहां फिर से जुए और शराब का अड्डा लगा हुआ था. उन्होंने और पति ने इसका विरोध किया. उसके बाद ही गौतम तथा उसके साथियों ने हमला कर दिया. पति के आंख में बदमाशों ने चाकू घुसेड़ दी.
सड़क पर गिराकर मारा गया. चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हो गये. उसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये. दंपती ने कहा है कि थाने में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद भी पुलिस किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. अब बदमाश फोन पर धमकियां दे रहे हैं. घर लौटने में डर लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










