शहर को ‘स्वच्छ और सुंदर’ बनाने का दिया पैगाम

Published at :03 Oct 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
शहर को ‘स्वच्छ और सुंदर’ बनाने का दिया पैगाम

जन्म जयंती पर याद किये गये ‘बापू’ और लाल बहादूर सिलीगुड़ी. रविवार को जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के मारफत विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं और राजनैतिक पार्टियों ने राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ‘बापू’ और देश दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया. इस मौके पर शहरवासियों ने जहां शहर को ‘स्वच्छ […]

विज्ञापन
जन्म जयंती पर याद किये गये ‘बापू’ और लाल बहादूर
सिलीगुड़ी. रविवार को जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के मारफत विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं और राजनैतिक पार्टियों ने राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ‘बापू’ और देश दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया. इस मौके पर शहरवासियों ने जहां शहर को ‘स्वच्छ और सुंदर’ बनाने का पैगाम दिया वहीं, वर्ष भर निःस्वार्थ सेवा करने का प्रण भी लिया.
दार्जिलिंग जिला कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन के सामने स्थानीय हाशमी चौक पर सद्भावना कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष व विधायक शंकर मालाकार के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विंग युवा, महिला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट, सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बापू और शास्त्रीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पण किया. साथ ही हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सबों ने एक साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक सद्भावना का परिचय दिया.
बच्चों ने लिया संकल्प : शहर के छह नंबर वार्ड स्थित शिशु शिक्षण संस्थान बापू शिक्षा निकेतन के नन्हें बच्चों ने भी गांधी और लाल बहादूर की जयंती मनायी और उनके तस्वीरों पर श्रद्धांजलि देकर सद्विचार ‘सत्य-अहिंसा-सेवा’ को अपनाने का संकल्प लिया. संस्थान के संस्थापक हाजी मुमताज हुसैन ने बापू के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी उपल्पधियों से सबों को रू-ब-रू कराया. वहीं, सरताज हुसैन ने बच्चों को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जीवन गाथा सुनायी.
सफाई कर्मचारियों के साथ मनायी जयंती : शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनेवाले सफाई कर्मचारियों के साथ लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी यूनिटी ने बापू और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती मनायी. इस उपलक्ष्य पर आज तड़के ही लायंस युनिटी के युवा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों का सफाई किया. साथ ही दुर्गोत्सव के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों के बीच साड़ी, कमीज, मिठाई वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सचिव अंकुश अग्रवाल, प्रोजेक्ट चैयरमेन अनुप अग्रवाल, समीर अग्रवाल, ललित अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल समेत सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.
तृणमूल कार्यालय में आयोजन : तीन नंबर वार्ड तणमूल कांग्रेस की ओर से भी गुरूंग बस्ती स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती मनायी गयी. इस दौरान तकां के युवा नेता विकास सरकार के अगुवायी में इलाके का सफाई की गयी और पार्टी कार्यालय में नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया. प्रेस क्लब ऑफ नार्थ बंगाल में भी महासचिव राजा दास, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष तारक चक्रवर्ती, संयोजक तनुज दे, संतोष साहनी, राजेश शर्मा, सोनी शर्मा व अन्य सभी सदस्यों ने भी गांधी जयंती मनायी. इस मौके पर टोलीवुड अभिनेना सैंडी रोंग और अदाकारा रितुपर्णा बसाक व अन्य कलाकार भी मौजूद थे.
सीआरपीएफ कैंप में गांधी जयंती
सिलीगुड़ी के निकट कावाखाली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स कैंप में रंगारंग कार्यक्रम के साथ राष्ट्र पिता की 147वीं जन्म तिथी मनायी गयी. कैंप में सुबह से ही गाजे-बाजे की शोर सुनायी देने लगी. सर्वप्रथम जवानों ने गाजे-बाजे के साथ एक रैली निकाल कर बापू ने जो भारत को स्वच्छ बनाने का सपना देखा था उसी के तहत कैंप के आस-पास के इलाके में सफाई अभियान चलाया.
इस मौके पर सीरीआरपीएफ सिलीगुड़ी डीआईजी सीडब्लूसी व जीसी बीके टोप्पो, रेंज डीआईजी ज्ञानेंद्र कुमार, कमांडेन्ट प्रमोद कुमार मेहरा के अलावा फंसादेवा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुनील तिर्की व सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे. सफाई अभियान के बाद सीआरपीएफ सिलीगुड़ी और मिलन संघ क्लब रांगापानी के बीच एक सद्भावना मैच खेला गया. इसके बाद बापू की तस्वीर पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी. गांधी जयंती के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola