गढ़वा में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

Updated:
विज्ञापन
garhwa dc

बैठक करते डीसी

Garhwa News: खरीफ सीजन से पहले गढ़वा जिला प्रशासन खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त हो गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के आगामी खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन रेस हो गया है. उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जॉइंट इनफोर्समेंट टीम की बैठक हुई. 

जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

डीसी ने कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को बख्शा नहीं जाएगा. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसानों को समय पर और उचित सरकारी दर पर खाद देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर गठित प्रवर्तन दलों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जहां भी खाद की खपत असामान्य दिखे, वहां तत्काल छापेमारी की जाए.

डीएपी पर निर्भरता घटाने पर जोर 

बताया गया कि कृषि के लिए मिलने वाले रियायती खाद का इस्तेमाल अगर किसी इंडस्ट्रियल इकाई में पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डीएपी पर निर्भरता कम करने के लिए किसानों के बीच एनपीके एस और एस एस पी जैसे उर्वरकों के इस्तेमाल के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. जानकारी जल्द साझा करने के लिए जेईटी का व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय रखने को कहा गया है, जिससे कि हर गतिविधि की रिपोर्ट कृषि निदेशालय को भेजी जा सके. 

जिला स्तर पर गठित विशेष टीम करेगी निगरानी 

जिला स्तर पर गठित इस विशेष टीम में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी शामिल हैं. यह टीम जिले के अलग-अलग प्रतिष्ठानों की औचक जांच और स्टॉक की निगरानी करेगी. डीसी मित्तल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला– संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola