आदिवासी युवती संग दुष्कर्म व हत्या मामले में गरमायी सियासत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. 20 वर्षीय एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद सिलीगुड़ी की सियासत गरमा गयी है. शुक्रवार सुबह सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य शहर के 46 नंबर वार्ड के ढकनीकाटा, उत्पल नगर स्थित मृतका के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिले. साथ ही उन्होंने एफआइआर की एक कॉपी लेकर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. 20 वर्षीय एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद सिलीगुड़ी की सियासत गरमा गयी है. शुक्रवार सुबह सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य शहर के 46 नंबर वार्ड के ढकनीकाटा, उत्पल नगर स्थित मृतका के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिले.
साथ ही उन्होंने एफआइआर की एक कॉपी लेकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और बदमाशों को सख्त सजा दिलवाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने का आश्वासन दिया. श्री भट्टाचार्य ने राज्य की महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम साहिबा के सिलीगुड़ी में रहते ही यह कुकर्म हुआ.
21 सितंबर को ममता सिलीगुड़ी में दोपहर को प्रधाननगर स्थित सिस्टर निवेदिता मारग्रेट स्कूल मैदान में सरकारी कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी और उनके कार्यक्रम स्थल से करीब एक किमी की दूरी यानी दागापुर चाय बागान में युवती की इज्जत तार-तार हो रही थी. श्री भट्टाचार्य ने ममता से सीएम की कुर्सी से हटने की मांग की है. साथ ही इस शर्मनाक घटना की जानकारी राज्यपाल को देने की भी उन्होंने बात कही है.
श्री भट्टाचार्य का कहना है कि बंगाल में मां-माटी-मानुष की सरकार नहीं, बल्कि गुंडा राज की सरकार है. सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्य में दुष्कर्म, हत्या, चोरी, छिनताई, लूटपाट जैसे जघन्य अपराधों का ग्राफ भी काफी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री के राज में अब महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है. श्री भट्टाचार्य ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि जब-तक इंसाफ नहीं मिल जाता, तब-तक वाम मोरचा लड़ाई लड़ेगा. इस लड़ाई में अब आदिवासी कल्याण मंच भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हो गया है. इस दौरान श्री भट्टाचार्य के साथ 46 नंबर वार्ड के वाम पार्षद मुकुल सेनगुप्त, महिला मोरचा के अलावा डीवाइएफआइ व एसएफआइ के नेता एवं कार्यकर्ता भी साथ थे. उल्लेखनीय है कि मृतका के भाई अमर उरांव सिलीगुड़ी नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










