भूटान से आ रहे पानी ने हालात और बिगाड़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2016 2:02 AM
जलपाईगुड़ी. भारी बारिश और भूटान की जलधाराओं से पानी आने के कारण रविवार को डुवार्स के बानरहाट, बिन्नागुड़ी, नागराकाटा और उदलाबाड़ी के अधिकतर इलाकों में बाढ़ के हालात बन गये. बानरहाट और बिन्नागुड़ी में हाथीनाला से भारी मात्रा में पानी भूटान से आ गया है. इससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. बहुत से घरों […]
इससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. बहुत से घरों में पानी घुस गया है. इलाके के लोगों ने रेल लाइन पर शरण ली है. बानरहाट अस्पताल से वहां तैनात डॉक्टर, कर्मचारियों और भरती रोगियों को हटा दिया गया है. अस्पताल में हाथीनाला का पानी घुसने से कमर तक पानी भर गया है. धूपगुड़ी आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी तीर्थंकर चक्रवर्ती ने बताया कि पानी में घिरे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ इलाके के अन्य लोगों को भी वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










