भारी बारिश से अनानास किसानों को करोड़ों का नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2016 2:00 AM
सिलीगुड़ी: पिछले कई दिनों से उत्तर बंगाल के पहाड़ों और समतल इलाकों में भारी बारिश जारी है. बारिश से सब्जियों की खेती, कुछ चाय बागानों के साथ-साथ अनानास किसानों को भारी नुकसान हुआ है. एक अनुमान के मुताबिक सिलीगुड़ी महकमा में अनानास की खेती को करीब करोड़ रुपये की क्षति हुई है. अगर बारिश इसी […]
लेकिन कीमतें बहुत गिर जाने की वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था. कई किसानों की तो लागत भी नहीं निकल पायी थी. इस साल किसानों ने नुकसान की भरपाई की उम्मीद लगायी थी. लेकिन बारिश उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने पर तुली हुई है. इससे चिंतित अनानास किसानों ने कहा कि पिछले कई सालों में उन्होंने ऐसी बारिश नहीं देखी. सरकार को उनको हुए नुकसान के लिए आगे आना चाहिए.
बाजार और खेती के जानकारों का कहना है कि जब तक बारिश कुछ कम नहीं होती है, सब्जियों का उत्पादन कम ही रहेगा. बारिश के चलते सब्जियों के पौधों को काफी नुकसान हुआ है. पौधों में लगे फूल भी झड़ गये हैं, जिससे उत्पादन में अभी और गिरावट का अनुमान है. जानकारों का कहना है कि दुर्गा पूजा से पहले बाजार में सब्जियों के दाम ऊंचे ही बने रहेंगे. सिलीगुड़ी महकमा के बागवानी अधिकारी विप्लव सरकार ने बताया कि सिलीगुड़ी महकमा में साग-सब्जी की खेती को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भी सब्जी की खेती को काफी क्षति हुई है. कूचबिहार जिले में सब्जी किसानों को एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










