व्यवसायी दंपती हत्याकांड: फोरेंसिक जांच पूरी, परिवार को सुपुर्द किया गया घर, दो दिन बाद भी पुलिस अंधेरे में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2016 2:00 AM

विज्ञापन

मालदा. व्यवसायी दंपती हत्याकांड में दो दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में ही है. पुलिस की इस विफलता से मालदा के व्यवसायियों और आम लोगों में आतंक का माहौल और बढ़ा है. इस बीच पुलिस और सीआइडी ने अनुमान लगाया है कि व्यवसायी दंपती की हत्या पेशेवर अपराधियों को […]

विज्ञापन
मालदा. व्यवसायी दंपती हत्याकांड में दो दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में ही है. पुलिस की इस विफलता से मालदा के व्यवसायियों और आम लोगों में आतंक का माहौल और बढ़ा है. इस बीच पुलिस और सीआइडी ने अनुमान लगाया है कि व्यवसायी दंपती की हत्या पेशेवर अपराधियों को सुपारी देकर करायी गयी है. इसके अलावा हत्याकांड से इस परिवार का कोई परिचित जुड़ा हुआ है.

पुलिस इस मामले में अब तक मृत व्यवसायी रामरतन अग्रवाल के पेशे से जुड़े तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है. इनमें से दो को छोड़ दिया गया है, जबकि निर्मल सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ पूछताछ की जा रही है. शनिवार रात तक व्यवसायी दंपती के घर पर पुलिस का पहरा लगाकर सीआइडी और फोरेंसिक जांच दल ने जांच का काम किया. वैज्ञानिक जांच का काम पूरा होने के बाद रविवार की सुबह घर परिवार के हाथों सुपुर्द कर दिया गया. इस हत्याकांड के सिलसिले में रविवार को कई बार सीआइडी के अधिकारियों और जिला पुलिस के बीच बैठक हुई. हालांकि पुलिस और सीआइडी ने इस बारे में मीडिया में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

पुलिस ने एक बार फिर घटना के दिनवाले सीसीटीवी फुटेज को नये सिरे से देखा. रात 10 बजे से लेकर सुबह होने तक के फुटेज को ध्यान से देखा गया. इधर पुलिस ने हिरासत में लिये गये दूधवाले रघु घोष और ईंट भट्ठा कर्मी साबिर अली को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. हिरासत में लिये गये ईंट भट्ठे के मैनेजर निर्मल सिंह से अभी पूछताछ की जा रही है.
इधर रविवार की सुबह कांग्रेस की जिला अध्यक्ष और सांसद मौसम नूर परिवार से मिलने पहुंचीं. साथ में कांग्रेस नेता नरेंद्रनाथ तिवारी भी थे. दोपहर करीब डेढ़ बजे सांसद मौसम नूर ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ जिला पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष से मुलाकात की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि हम लोग कुछ दिन और इंतजार करेंगे. अगर तब भी सीआइडी खाली हाथ रही, तो हम मामला सीबीआइ को सौंपे जाने की मांग करेंगे. रविवार को और भी कई लोग रामरतन अग्रवाल के घर पहुंचे. इस घटना के विरोध में मारवाड़ी समाज सोमवार को मालदा के एसपी से प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola