47 मवेशी सहित ट्रक जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2016 6:09 AM
सिलीगुड़ी : बागडोगरा थाने की पुलिस टीम में 47 मवेशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों में ट्रक चालक और दो तस्कर शामिल है. गायों से लदा यह ट्रक कूचबिहार की ओर जा रहा था. जहां से मवेशियों को सीमा पार बांग्लादेश भेजे जाने की तैयारी थी. बागडोगरा थाने की पुलिस […]
सिलीगुड़ी : बागडोगरा थाने की पुलिस टीम में 47 मवेशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों में ट्रक चालक और दो तस्कर शामिल है. गायों से लदा यह ट्रक कूचबिहार की ओर जा रहा था. जहां से मवेशियों को सीमा पार बांग्लादेश भेजे जाने की तैयारी थी. बागडोगरा थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मवेशियों को बिहार से लाया जा रहा था. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त मवेशी बिहार नस्ल के हैं. शुक्रवार को किशनगंज के नजदीक पांजीपाड़ा इलाके से इन पशुओं को डब्ल्यू बी 59- 6717 नंबर के ट्रक में लाद कर कूचबिहार के लिये रवाना किया गया.
मवेशियों से लदे इस ट्रक को पांजीपाड़ा से विधान नगर, बागडोगरा बिहार मोड़ से 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा सिलीगुड़ी होते हुए सेवक से होकर डुआर्स के बीरपाड़ा होकर कूचबिहार जाना था. इसकी जानकारी बागडोगरा थाने की पुलिस को मिल चुकी थी. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बागडोगरा स्थित बिहार मोड़ पर नाका चेकिंग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










