24 पशु सहित ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2016 6:05 AM
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना पुलिस ने 24 पशु सहित एक ट्रक को जब्त कर लिया है. यह घटना शनिवार सुबह की है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पशुओं को सिलीगुड़ी ले जाने की तैयारी थी. गुप्त सूचना के आधार पर चोपड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की और अभियान चलाकर […]
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना पुलिस ने 24 पशु सहित एक ट्रक को जब्त कर लिया है. यह घटना शनिवार सुबह की है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पशुओं को सिलीगुड़ी ले जाने की तैयारी थी. गुप्त सूचना के आधार पर चोपड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की और अभियान चलाकर एक ट्रक को रोका. चेक करने पर ट्रक के अंदर 24 पशु लदे पाये गये. संभवत: इन पशुओं को तस्करी के जरिये बांग्लादेश भेजने की योजना थी.
पुलिस सूत्रों ने आगे बताया है कि ट्रक के ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोपड़ा थाने में केस नंबर 798/16 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. धारा 411/414 के विभिन्न उपधाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रामगंज थाना क्षेत्र से 10 अन्य वारंटी भी गिरफ्तार किये गये हैं. पुलिस काफी दिनों से इन लोगों की तलाश कर रही थी. अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद इन सभी को पकड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










