लगातार बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की स्थिति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2016 1:37 AM

विज्ञापन

कूचबिहार. पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश की वजह से कूचबिहार में विभिन्न सड़कों की स्थिति बिगड़ गई है. यदि शीघ्र ही इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर आम लोगों में भारी रोष है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी […]

विज्ञापन
कूचबिहार. पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश की वजह से कूचबिहार में विभिन्न सड़कों की स्थिति बिगड़ गई है. यदि शीघ्र ही इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर आम लोगों में भारी रोष है.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की सड़कें कभी भी अच्छी नहीं थी. पहले से ही इन सड़कों की स्थिति काफी खराब थी. अब लगातार बारिश ने स्थिति को और भी विकराल बना दिया है. कूचबिहार शहर के सबसे प्रमुख हरीश पाल चौराहें की सड़कें काफी खराब है. यहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. हर हमेशा ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यही स्थिति सुनीति रोड तथा इसको जोड़ने वाली अन्य सड़कों की भी है. हरीश पाल चौराहे से लेकर एमजेएन अस्पताल तक तथा रासमेला सड़क की स्थिति काफी भयावह है.

इसके अलावा सागरदीघी संलग्न इलाकें की सड़कें भी काफी खराब है. स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुभाषपल्ली, मैगजीन रोड, न्यू मार्केट रोड, खगराबाड़ी ट्राफिक प्वाइंट आदि इलाके की सड़कें पूरी तरह से हस्ताहाल हो गई है. सड़कों की इस बदहाल स्थिति को लेकर आम लोगों ने अपने-अपने इलाकों के पार्षदों के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. आम लोगों के गुस्से से बचने के लिए पार्षदों ने भी अपनी सक्रियता दिखायी है.

कई स्थानों पर पार्षदों ने बालू-पत्थर से सड़क पर बने गड्ढों को भरने की कोशिश की है. इस बीच, सड़क की इस बदहाली का मामला उत्तर बंगाल विकास मंत्री रबीन्द्रनाथ घोष तक भी पहुंच गया है. मंत्री श्री घोष कूचबिहार के ही रहने वाले हैं. कूचबिहार नगरपालिका के पार्षदों ने मंत्री से सड़कों की मरम्मती के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है. दूसरी तरफ रबीन्द्रनाथ घोष का कहना है कि बारिश खत्म होते ही सड़कों की मरम्मती का काम शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola