माकपा विधायक दीपाली विश्वास तृणमूल में शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2016 8:34 AM

विज्ञापन

मालदा: मालदा जिले के गाजोल विधानसभा क्षेत्र की सीपीएम विधायक दीपाली विश्वास तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयी हैं. इसी के साथ गाजोल के विभिन्न इलाकों में तृणमूल के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता हरा गुलाल लगाकर और आतिशबाजी करके खुशी से झूम उठे. गुरुवार को कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस के कार्यक्रम […]

विज्ञापन
मालदा: मालदा जिले के गाजोल विधानसभा क्षेत्र की सीपीएम विधायक दीपाली विश्वास तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयी हैं. इसी के साथ गाजोल के विभिन्न इलाकों में तृणमूल के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता हरा गुलाल लगाकर और आतिशबाजी करके खुशी से झूम उठे. गुरुवार को कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत में ही पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी ने माकपा विधायक दीपाली विश्वास के तृणमूल में शामिल होने का एलान किया. टीवी पर यह घोषणा सुनते ही गाजोल में तृणमूल के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उत्साह में सड़कों पर उतर आये.
तृणमूल के ब्लॉक कार्यालय के सामने परदा लगाकर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गयी थी. इसी दौरान दीपाली विश्वास के तृणमूल में शामिल होने की घोषणा हुई और तृणमूल के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गयी. बीते विधानसभा चुनाव में मालदा जिले की सभी 12 सीटों पर पार्टी की लुटिया डूबने से तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक हताश बैठे थे. लेकिन एक विधायक के तृणमूल में योगदान देने से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद की नयी किरण दिखी है. इधर सीपीएम विधायक के तृणमूल में जाने को लेकर पार्टी नेता सूर्यकांत मिश्र ने रिपोर्ट तलब की है.
गाजोल विधानसभा क्षेत्र से इस बार दीपाली विश्वास भारी वोटों से जीती थीं. उनके पति रंजीत विश्वास जिला परिषद के पूर्व सदस्य हैं. उनके दो बेटा-बेटी हैं जो कॉलेज में पढ़ते हैं. दीपाली विश्वास का घर गाजोल ब्लॉक के नयापाड़ा इलाके में है. सूत्रों ने बताया कि दीपाली पार्टी के कामकाज से असंतुष्ट चल रही थीं इसीलिए तृणमूल में शामिल हुईं. दीपाली विश्वास के कोलकाता में व्यस्त होने के कारण उनसे संपर्क करना संभव नहीं हो पाया. उनके पति रंजीत विश्वास ने बताया कि सीपीएम के कामकाज से असंतुष्ट होकर वह तृणमूल में गयी हैं. इससे ज्यादा वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते. उन्होंने कहा कि इलाके में विकास की जरूरत है और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दीपाली काम करेंगी.
इधर गाजोल के तृणमूल नेताओं ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में मालदा के नतीजों से हताशा थी. लेकिन दीपाली विश्वास के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों का मनोबल बढ़ा है. इससे पार्टी की सांगठनिक ताकत बढ़ेगी. तृणमूल के जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसेन ने कहा कि सीपीएम की विधायक पार्टी के कामकाज से अंसुष्ट होकर तृणमूल में आयी हैं. दिपाली विश्वास हमारी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रास्ते पर चलते हुए क्षेत्र का विकास करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola