अश्लील हरकत कर रहे टोटो चालक का बनाया वीडियो, पुलिस ने ऐन मौके पर पहुंच कर उसे किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2016 8:33 AM
जलपाईगुड़ी. अश्लील हरकत करते एक टोटो चालक का वीडियो बनाकर छात्राओं ने पुलिस को भेजा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरी तरफ शहर के एक अन्य टोटो चालक ने कूचबिहार की एक किशोरी को मानव तस्करी का शिकार होने की आशंका से बचाया. शहर के दो ऑटो चालकों का यह बिलकुल भिन्न चरित्र […]
बुधवार शाम को वह हॉस्टल के सामने सड़क किनारे लैंपपोस्ट के नीचे खड़ा होकर छात्राओं को लक्ष्य करके हस्तमैथुन कर रहा था. तभी हॉस्टल की छात्राओं ने उसका वीडियो बनाकर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने के आइसी आशीष राय को भेज दिया. आइसी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और टोटो चालक को अशोभनीय अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. कॉलेज के हॉस्टल की एक छात्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह टोटो चालक हॉस्टल के सामने के लैंपपोस्ट के नीचे खड़ा होकर अश्लील हरकत करता आ रहा था. पुलिस को खबर देने पर भी उसे अश्लील हरकत में संलिप्त अवस्था में पकड़ा नहीं जा सका था. लेकिन इस बार हम लोगों ने टोटो चालक का वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया. जलपाईगुड़ी के मंडलघाट निवासी टोटो चालक सुजीत दत्त पर भारतीय दंड विधान की धारा 509 और 354 ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










