सिलीगुड़ी से तीन गाड़ियां बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2016 8:28 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के भक्तिनगर थाने की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में तीन गाड़ियां बरामद की है. बरामद इन तीन गाड़ियों में एक मोटर साइकिल, एक कार एवं एक ट्रक शामिल है. गाड़ियों से पुलिस टीम ने धारदार हथियार, कारतूस बेल्ट और कुछ मोबाइल नंबर भी बरामद किया है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के भक्तिनगर थाने की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में तीन गाड़ियां बरामद की है. बरामद इन तीन गाड़ियों में एक मोटर साइकिल, एक कार एवं एक ट्रक शामिल है. गाड़ियों से पुलिस टीम ने धारदार हथियार, कारतूस बेल्ट और कुछ मोबाइल नंबर भी बरामद किया है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी मृणाल मजूमदार ने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है.
बरामद गाड़ियों में टाटा 709 मॉडल ट्रक भी है. पत्रकारों को संबोधित करते हुए एडीसीपी मृणाल मजूमदार ने बताया कि गाड़ी पर लगे नंबर प्लेट फरजी मालूम होते हैं. ट्रक से मिले मोबाइल नंबर की जांच करने पर पता चला है कि यह गाड़ी कोलकाता स्थित जगदल थाना इलाके की है.

इस गाड़ी के गायब होने की प्राथमिकी जगदल थाने में दर्ज है. इसके अतिरिक्त भक्तिनगर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर इलाके से पुलिस ने एक फोर्ड कंपनी की कार बरामद की है. इस कार से कारतूस की एक खाली पेटी, एक धारदार रामपुरी चाकू भी बरामद हुआ है. पुलिस ने एक मोटर साइकिल भी बरामद किया है. प्राथमिक जांच में पाया गया है कि इस मोटर साइकिल के गायब होने की प्राथमिकी सिलीगुड़ी थाने में दर्ज है. मजूमदार ने बताया कि इन सभी मामलों में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. भक्तिनगर थाने की पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola